MP 2021 करेंट अफेयर्स हिंदी में; New MP Current (2021 Affairs), Easy pdf download

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP 2021 करेंट अफेयर्स हिंदी में

1 :- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है ?
Ans:- भोपाल
2:- रामायण कला संग्रहालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
Ans:-. ओरछा ( निवाड़ी जिला )
3:- भारत भवन के वास्तुकार कौन हैं ?
Ans:- चार्ल्स कोरिया
4:- मध्य प्रदेश के पुराने विधान सभा भवन को किस नाम से जाना जाता है ?
Ans:- मिंटो हॉल
5:- मध्य प्रदेश में सांची का स्तूप कहां स्थित है ?
Ans:- रायसेन जिले में
6:- मध्य प्रदेश में मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र कहां स्थित है ?
Ans:- रायसेन जिले में
7:- आर सी वी पी नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी कहां स्थित है ?
Ans:- भोपाल में
8:- मध्य प्रदेश में प्रथम बाघ संरक्षण परियोजना कब और कहां से शुरू हुई थी ?
Ans:- 1974 में कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से
9:- चंदेरी के किले का निर्माण किसने और कब करवाया था ?
Ans:- प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने 11 वीं शताब्दी में
10:- झाबुआ में होने वाला भगोरिया हाट किस जनजाति का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है ?
Ans:- भील जनजाति

11:- भारत का एकमात्र दक्षिण-मुखी शिवलिंग कहां स्थित है ?
Ans:-  उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में
12:- खजुराहो के विष्णु मंदिर की स्थापना किसने की ?
Ans:- यशोवर्मन चंदेल ने
13:- भीमबेटका की खोज किसने की ?
Ans:- विष्णु वाकणकर
14:- गुप्त वंश का राजकीय चिन्ह क्या था ?
Ans:- गरुड़
15:- लोक कथाओं में वर्णित आल्हा-ऊदल किसके सेनापति थे ?
Ans:- परमार्दिदेव चंदेल
16:- मध्य प्रदेश का जलियां वाला बाग हत्याकांड किसे कहा जाता है ?
Ans:- चरण पादुका नरसंहार (1931 में)
17:- सिवनी जिले का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
Ans:- सिवना वृक्ष
18:- मध्य प्रदेश का पहला जैव आरक्षित मंडल कहां स्थित है ?
Ans:- पचमढ़ी
19:- होलकर वंश की स्थापना किसने की थी ?
Ans:- मल्हार राव होलकर
20:- रातापानी अभ्यारण कहां स्थित है ?
Ans:- रायसेन जिले में
21:- किस अभिलेख में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है ?
Ans:- ऐरण अभिलेख ( सागर )
22:- चटकोरा नृत्य किसके द्वारा किया जाता है ?
Ans:- कोरकू आदिवासियों द्वारा
23:- “माचा” कहां का प्रमुख लोक नाट्य है ?
Ans:- मालवा अंचल
24:- गधों का मेला कहां लगता है ?
Ans:- चित्रकूट ( सतना )
25:- “बूढ़ा देव” किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं ?
Ans:- गोंड जनजाति

MP 2021 करेंट अफेयर्स हिंदी में

26:- जबलपुर का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
Ans:- जाबालि ऋषि
27:- राजा नल और रानी दमयंती का संबंध किस क्षेत्र से रहा है।
Ans:- नरवर क्षेत्र ( शिवपुरी )
28:- गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?
Ans:- पत्रकारिता के क्षेत्र में
29:- ओरछा की स्थापना किसने और कब की थी ?
Ans:- राजा रुद्रप्रताप ने 1531 में
30:- मोगली लैंड कहां स्थित है ?
Ans:- पेंच राष्ट्रीय उद्यान ( सिवनी )
31:- जंगलों को जलाकर भील जनजाति द्वारा की जाने वाली कृषि क्या कहलाती है ? mp gk questions answer
Ans:- चिमाता कृषि
32:- तात्या टोपे स्मारक कहां स्थित है ?
Ans:- शिवपुरी
33:- मालनपुर औद्योगिक विकास क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?
Ans:- भिण्ड जिले में
34:- चौंसठ योगिनी मंदिर कहां स्थित है ?
Ans:- मितावली ( मुरैना )
35:- चूलिया जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ? mp gk questions answer in hindi
Ans:- चंबल नदी पर
36:- मध्य प्रदेश का पहला आदिवासी खेल विद्यालय कहां स्थित है ?
Ans:- अलीराजपुर
37:- खरबूजा महल कहां स्थित है ?
Ans:- धार के किले में
38:- मध्य प्रदेश के पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कहां और कब हुई थी ?
Ans:- इंदौर में 22 मई 1955 को
39:- देश की सबसे छोटी मस्जिद “ढाई सीढ़ी मस्जिद” कहां स्थित है ?
Ans:- भोपाल
40:- “किलों का मणि” किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi
Ans:- ग्वालियर के किले को
41:- कछवाहा वंश कालीन ककनमठ मंदिर कहां स्थित है ?
Ans:- सिहोनिया क्षेत्र में ( मुरैना जिला )
42:- माताटीला बांध परियोजना किन प्रदेशों की संयुक्त परियोजना है ?
Ans:- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
43:- मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित जंतर मंतर का निर्माण किसने करवाया था ?
Ans:- राजा सवाई जयसिंह
44:- बाघ की गुफाएं मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ?
Ans:- धार जिले में
45:- मध्य प्रदेश की सबसे कम सीमा किस प्रदेश से लगती है ?
Ans:- गुजरात
46:- माखनलाल चतुर्वेदी जी का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?
Ans:- होशंगाबाद
47:- हेलियोडोरस का गरुड़ स्तंभ मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
Ans:- विदिशा जिले में
48:- मालवा की गंगा किसे कहा जाता है ?
Ans:- क्षिप्रा नदी
49:- ISO 9001-2008 अवॉर्ड पाने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
Ans:- मध्य प्रदेश में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
50:- सतपुड़ा की रानी के नाम से किसे जाना जाता है ?
Ans:- पचमढ़ी

MP 2021 करेंट अफेयर्स हिंदी में

51:- सहस्त्रधारा जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ?
Ans:- नर्मदा नदी
52:- रानी लक्ष्मीबाई की समाधि मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
Ans:- ग्वालियर
53:- डचेस फॉल जल प्रपात कहां स्थित है ?
Ans:- पचमढ़ी
54:- राणा प्रताप सागर किस नदी पर स्थित है ?
Ans:- चंबल नदी
55:- तानसेन समारोह मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?
Ans:- ग्वालियर
56:- मध्य प्रदेश का सबसे छोटा अभ्यारण्य कौन सा है ?
Ans:- रालामंडल अभ्यारण्य
57:- ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है ?
Ans:- मध्य प्रदेश
58:- मध्य प्रदेश के किस शहर को मिनी मुंबई कहा जाता है ?
Ans:- इंदौर
59:- ग्रेटर गंगऊ परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
Ans:- केन नदी
60:- कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है ?
Ans:- 14 जिले
61:- ताज-उल-मस्जिद, भोपाल का निर्माण किसने करवाया था ?
Ans:- शाहजहां बेगम
62:- मध्य प्रदेश में प्रकाशित होने वाला पहला अख़बार कौन सा है ?
Ans:- ग्वालियर अख़बार
63:- मध्य प्रदेश में हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला प्रथम अखबार कौन सा था ?
Ans:- मालवा अख़बार
64:- मध्य प्रदेश के किस किले को भारत का जिब्राल्टर कहा जाता है ?
Ans:- ग्वालियर के किले को
65:- मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तर की है ?
Ans:- तीन स्तरीय
66:- मध्य प्रदेश की संगीत राजधानी किसे कहा जाता है ?
Ans:- मैहर
67:- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद मध्य प्रदेश में कितने जिले रह गए थे ?
Ans:- 45
68:- मध्य प्रदेश के विधि पुरुष किसे कहा जाता है ?
Ans:- पंडित कुंजीलाल दुबे
69:- मध्य प्रदेश में कौन सी मिट्टी सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है ?
Ans:- काली मिट्टी
70:- मध्य प्रदेश में सिंगाजी का मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है ?
Ans:- खंडवा
71:- राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
Ans:- ग्वालियर
72:- ऐशबाग स्टेडियम मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?
Ans:- भोपाल
73:- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना कब की गई थी ?
Ans:- 1994
74:- नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 % आरक्षण देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है ?
Ans:- मध्य प्रदेश
75:- विश्व विरासत स्थल खजुराहो के मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ?
Ans:- छतरपुर

MP 2021 करेंट अफेयर्स हिंदी में

76:- जोगेश्वरी देवी का मेला मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?
Ans:- चंदेरी
77:- मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकारों के नाम बताइए ?
Ans:- मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकारों में बंसी कौल, हबीब तनवीर, सत्यदेव दुबे के नाम प्रमुख हैं।
78:- मध्य प्रदेश में रंगमंच परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय किसको जाता है ?
Ans:- कमलादेवी चट्टोपाध्याय
79:- गम्मत नाट्य परंपरा मध्य प्रदेश के किस अंचल में प्रचलित है ?
Ans:- निमाड़ अंचल में
80:- खम्ब स्वांग लोकनाट्य किस आदिवासी समाज द्वारा किया जाता है ?
Ans:- खम्ब स्वांग लोकनाट्य कोरकू आदिवासियों द्वारा किया जाता है इसमें पुरुष कलाकार स्त्री के वेश में विभिन्न मुद्राओं में नृत्य करते हैं।
81:- तानसेन का वास्तविक नाम क्या था ?
Ans:- तानसेन का वास्तविक नाम रामतनु पांडे था।
82:- तानसेन का जन्म कहां हुआ था ?
Ans:- तानसेन का जन्म ग्वालियर जिले के बेहट ग्राम में 1506 ईसवी में हुआ था।
83:- तानसेन ने संगीत की शिक्षा किस से ग्रहण की थी ?
Ans:- तानसेन ने संगीत की आरंभिक शिक्षा स्वामी हरिदास से ली तथा इसके बाद वह रीवा के राजा रामचंद्र के दरबार में शामिल हुए ।
84:- तानसेन का देहांत कहां हुआ था ?
Ans:- तानसेन का देहांत आगरा में हुआ।
85:- तानसेन का मकबरा कहां स्थित है ?
Ans:- तानसेन की इच्छा अनुसार इन का मकबरा सूफी संत मोहम्मद गौस की ग्वालियर स्थित समाधि के बगल में बनाया गया।
86:- सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का जन्म कहां हुआ था ?
Ans:- सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का जन्म त्रिपुरा में 1881 में हुआ था। इन्होंने सरोद वादन की आरंभिक शिक्षा उस्ताद अली अहमद खान तथा उस्ताद वजीर से प्राप्त की।
86:- उस्ताद अलाउद्दीन खान मध्य प्रदेश में किस महाराजा के दरबार में रहे ?
Ans:- उस्ताद अलाउद्दीन खान अपने बाद के वर्षों में मध्यप्रदेश में मैहर के महाराजा बृजनाथ सिंह के दरबार में रहे और यही पर बस गए।
87:- उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का आयोजन कहां किया जाता है ?
Ans:- उस्ताद अलाउद्दीन खान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष मैहर में उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का आयोजन किया जाता है।
88:- संगीतज्ञ कृष्णराव पंडित का जन्म कहां हुआ था ?
Ans:- संगीतज्ञ कृष्णराव पंडित का जन्म 1893 ईस्वी में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। इनके गुरु का नाम मोहम्मद निसार हुसैन था। संगीत की बोलतान शैली में कृष्णराव पंडित को विशेष योग्यता प्राप्त थी।
89:- निरगुड़िया गायन शैली मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में प्रचलित है ?
Ans:- निरगुड़िया गायन शैली मध्य प्रदेश के निमाड़ और मालवा क्षेत्र में प्रचलित है।
90:- निरगुड़िया गायन शैली की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी ?
Ans:- निरगुड़िया गायन शैली की शुरुआत सिंगाजी के द्वारा की गई थी।
91:- भरथरी क्या है ?
Ans:- “भरथरी” नाथपंथ के लोगों द्वारा गाए जाने वाला गीत है। यह मालवा अंचल में प्रचलित है।
92:- बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आल्हा गायन में किसकी वीरता का वर्णन है ?
Ans:- बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आल्हा गायन में आल्हा एवं ऊदल की वीरता का वर्णन किया जाता है।
93:- पांडवानी गायन शैली में किसकी कथा का वर्णन किया जाता है ?
Ans:- बघेलखंड की पांडवानी गायन शैली में पांडवों की कथा का वर्णन किया जाता है। तीजनबाई तथा झाडूराम देवांगन इस गायन शैली से संबंधित कलाकार है।
94:- राई नृत्य मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र से संबंधित है ?
Ans:- राई नृत्य बुंदेलखंड क्षेत्र में विवाह, पुत्र-जन्म आदि के अवसर पर किया जाता है। राई नृत्य का आयोजन समाज के लिए प्रतिष्ठा का विषय होता है।
95:- कालिदास की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं ?
Ans:- कालिदास की प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं।
अभिज्ञान शाकुंतलम्, विक्रमोर्वशीयम्, मालविकाग्निमित्रम्, रघुवंशम्,
कुमारसम्भवम् , मेघदूत, ऋतुसंहार।
96:- कवि गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म कहां हुआ था ?
Ans:- छायावादी कवि गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सन 1917 में हुआ था। इनकी प्रमुख रचनाएं हैं – चांद का मुंह टेढ़ा है, एक साहित्यिक डायरी, कामायनी एक पुनर्विचार आदि ।
97:- व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म स्थान कहां स्थित है ?
Ans:- हरिशंकर परसाई का जन्म मध्य प्रदेश के इटारसी के नजदीक स्थित जमानी नामक गांव में हुआ था। इनकी महत्वपूर्ण रचनाएं हैं – बोलती रेखाएं, एक लड़की पांच दीवाने, तट की खोज, ज्वाला और बल, निठल्ले की डायरी आदि।
98:- खजुराहो में कौन से प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं ? mp gk questions answer
Ans:- खजुराहो में प्रमुख मंदिर हैं – कंदरिया महादेव का मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर, चतुर्भुज मंदिर आदि।
99:- जबलपुर को किस और नाम से जाना जाता था ?
Ans:- जबलपुर को त्रिपुरी के नाम से भी जाना जाता था। यह कलचुरी वंश की राजधानी रहा है।
100:- भारत का पहला झंडा सत्याग्रह कहां हुआ था ?
Ans:- भारत का पहला झंडा सत्याग्रह 1923 में जबलपुर से आरंभ हुआ था।

101:- मध्य प्रदेश की संस्कार राजधानी किसे कहा जाता है ?
Ans:- जबलपुर को मध्यप्रदेश की संस्कार राजधानी तथा संगमरमर की नगरी भी कहा जाता है।
102:- मध्य प्रदेश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र कहां स्थापित किया गया है ?
Ans:- जबलपुर
103:- मध्य प्रदेश का पहला कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?
Ans:- जबलपुर
104:- भरहुत में किसके स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं ?
Ans:- मध्य प्रदेश के सतना जिले के भरहुत में अशोक के स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इसकी खोज अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी।
105:- मध्य प्रदेश में मैंगनीज नगरी किसे कहा जाता है ?
Ans:- बालाघाट जिले के भरवेली में मैंगनीज खदान स्थित है। इसलिए बालाघाट को मैंगनीज नगरी भी कहा जाता है।
106:- मध्य प्रदेश में तांबा नगरी किसे कहा जाता है ?
Ans:- बालाघाट में स्थित मलाजखंड भारत का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक स्थल है। मलाजखंड को तांबा नगरी भी कहा जाता है।
107:- मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?
Ans:- सन् 1946 में मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय सागर में स्थापित किया गया था। 1983 में इसका नाम हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। तथा इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा सन् 2008 में प्राप्त हुआ।
108:- जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी कहां स्थित है ?
Ans:- सागर में
109:- मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण्य कौन सा है ?
Ans:- नौरादेही अभ्यारण
110:- विदिशा को किन अन्य नामों से भी जाना जाता था ?
Ans:- मुगल काल में विदिशा को आलमगीरपुर कहा जाता था। 1952 में भारत के राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसका नाम विदिशा कर दिया। प्राचीन काल में विदिशा को बेसनगर, भेलसा या महावालिस्तान कहा जाता था।
111:- उदयगिरी की गुफाएं कहां स्थित हैं ?
Ans:- विदिशा के उदयगिरी की गुफाएं गुप्तकालीन हैं। इन गुफाओं के द्वार पर विष्णु भगवान की वराह अवतार की प्रतिमा है। यहां वीरसेन साव का अभिलेख भी है।
112:- दक्कन का दरवाजा नाम से किस किले को जाना जाता है ?
Ans:- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में स्थित असीरगढ़ किले को ‘दक्कन का दरवाजा’ के नाम से जाना जाता है। 1601 में अकबर ने अपनी अंतिम विजय में असीरगढ़ का किला जीता था।
113:- बुनकरों का नगर किसे कहा जाता है ?
Ans:- बुरहानपुर
114:- मध्य प्रदेश में सबसे अधिक लाख उत्पादन किस जिले में किया जाता है ?
Ans:- उमरिया जिले में
115:- भारत की पहली किन्नर विधायक कौन है ? mp gk questions answer
Ans:- भारत की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी मध्य प्रदेश के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र (शहडोल जिला) से चुनाव जीती थी।
116:- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में स्थित है ?
Ans:- बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया जिले में स्थित है। यह पार्क 32 पहाड़ियों से घिरा है।
117:- क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?
Ans:- क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है। इसका क्षेत्रफल 11815 वर्ग किलोमीटर है।
118:- छिंदवाड़ा का नाम छिंदवाड़ा कैMP Current Affairs 2021 in Hindiसे पड़ा ?
Ans:- छिंदवाड़ा में छिंद यानि ताड़ के पेड़ बहुत संख्या में उपस्थित हैं। इसलिए इसका नाम छिंदवाड़ा पड़ा। किसी समय में यहां पर शेरों की संख्या बहुत ज्यादा थी इसलिए इसे पहले सिन्हवाड़ा भी कहा जाता था।
119:- कुंडलपुर जैन तीर्थ स्थान कहां स्थित है ? mp gk questions answer
Ans:- दमोह जिले में
220:- मध्य प्रदेश के किस जिले को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है ?
Ans:- दमोह जिले को

MP 2021 करेंट अफेयर्स हिंदी में

221:- मध्य प्रदेश का सबसे छोटा नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है ?
Ans:- मध्य प्रदेश का सबसे छोटा नेशनल पार्क डिंडोरी जिले में स्थित है।यह एक जीवाश्म पार्क है। जो मात्र 270 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ।
222:- मध्य प्रदेश के किस जिले को चूना नगरी के नाम से जाना जाता है ?
Ans:- मध्य प्रदेश के कटनी जिले को ‘चूना नगरी’ या ‘चूना पत्थर के शहर’ के नाम से भी जाना जाता है।
223:- मालवा का कश्मीर किसे कहा जाता है ?
Ans:- राजगढ़ जिले के ‘चिड़ी खो’ को मालवा का कश्मीर भी कहा जाता है।
224:- सम्राट अशोक का मौर्यकालीन अभिलेख मध्य प्रदेश के किस जिले से प्राप्त हुआ है ?
Ans:- कटनी जिले के रूपनाथ नामक स्थान पर पाली भाषा में लिखित सम्राट अशोक का मौर्यकालीन अभिलेख प्राप्त हुआ है।
225:- मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थान मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
Ans:- मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थान बैतूल जिले में स्थित है। यहां पर जैन धर्म के 56 मंदिर स्थित हैं ।
226:- भारत की पहली किन्नर महापौर कौन है ?
Ans:- भारत की पहली किन्नर महापौर कमला जान कटनी से ही निर्वाचित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.